वाददाता, उरई (जालौन)
कोतवाली उरई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त समीर पुत्र नईम खान, निवासी ग्राम चौरसी नई बस्ती, थाना कोतवाली उरई, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर एवं 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।