संवाददाता
कानपुर देहात
दिनांक 24.03.2026 को जनपद कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान समस्याएं लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।