अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को, जनपद व विधानसभा स्तर पर होगा निरीक्षण

संवाददाता
जालौन

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन दिनांक 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

यह अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों एवं सभी पदाभिहीत/मतदेय स्थलों पर निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। कोई भी मतदाता इन स्थानों पर जाकर अपने अथवा अपने परिजनों का नाम सूची में देख सकता है।

इसके अतिरिक्त, आमजन अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का निरीक्षण ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन की आधिकारिक वेबसाइट https://jalaun.nic.in/district-election-office/ तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in/ पर भी सूची उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *